Vagina से जुड़ी 10 ऐसी बातें जो हर महिला को पता होनी चाहिए

जिस तरह शरीर के बाकी अंगों का ख्याल रखते हैं ठीक उसी तरह प्राइवेट पार्ट्स का भी ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। महिला हो या पुरुष यह एक ऐसा विषय है जिसके बारे में किसी से पूछने में दोनों ही घबराते हैं। आज हम वजाइना (Vagina) जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में जानेंगे जो बहुत जरूरी है। इन बातों को जानकर आप अपने कई संशय (Doubt) दूर कर सकती हैं और कुछ चीजें भी जान सकते हैं जिससे कई परेशानियां कम हो जाएगी।

योनि की गंध (Vaginal Odor)

अधिकतर महिलाओं में यह देखा जाता है कि योनि से बदबू आती है। ऐसे में महिलाएं परेशान होने लगती हैं। लेकिन परेशान होने की कोई भी जरूरत नहीं है। कई दफा यह गंध ‘पसीना और वजाइनल डिस्चार्ज (Vaginal discharge)’ की वजह से भी हो सकता है। इसलिए इसे सामान्य समझा जाना चाहिए। योनि को साफ करने के बाद यह समस्या दूर हो जाती है। लेकिन कई मामलों में यह समस्या कोई बड़ी बीमारी की वजह से हो सकती है और योनि साफ करने के बाद भी उसकी दुर्गंध बनी रहती है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत ही किसी अच्छे Gynecologist से जांच करवानी चाहिए।

प्यूबिक हेयर का क्या करें? (Pubic hair solution)

जब लड़कियां अपने यौन अवस्था में पहुंचती हैं तब उनके प्राइवेट पार्ट (Private part) में बाल आना शुरू हो जाते हैं। जब कोई लड़की अपने गुप्तांग में यह बदलाव पहली बार देखती है तब उसे अजीब महसूस होता है। इसमें किसी भी तरह का तनाव लेने की कोई जरूरत नहीं है। यह हर लड़की में होता है। किसी रेजर (Razer) या क्लिपर (Clipper) की मदद से हटा सकती हैं। बस ध्यान दीजिए कि रेजर का इस्तेमाल कड़े हाथों से न करें। प्राइवेट पार्ट्स की स्किन बहुत नाजुक होती है। इस लिए शेव (Shave) के दौरान हर उस बात का ध्यान रखना चाहिए जिससे आपकी स्किन को कोई नुकसान न हो।

व्हाइट डिस्चार्ज (White discharge)

योनि की सफाई नेचुरली  होती है। योनि खुद को इंफेक्शन से बचाने के लिए जो सफाई करती है उसका नतीजा व्हाइट डिस्चार्ज है। कई महिलाएं इसे समस्या समझ लेती हैं। इसे सामान्य समझना चाहिए। लेकिन कई दफा व्हाइट डिस्चार्ज की जगह येलो डिस्चार्ज (Yellow discharge) के साथ दुर्गंध का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत एक अच्छे स्त्री रोग विशेषज्ञ से बात करनी चाहिए।

स्पॉटिंग (Spotting)

अगर आपको पीरियड्स के पहले या पीरियड्स के बाद ब्लीडिंग होती है तो हो सकता है कि यूटेरस से जुड़ा कोई रोग हो। अगर आपको पीरियड्स के पहले या बाद में हल्की-फुल्की ब्लीडिंग या स्पॉटिंग होती है तो देरी न करते हुए तुरंत किसी अच्छी डॉक्टर के पास जाकर जांच करानी चाहिए। यह ओवेरियन सिस्ट (Ovarian cyst) का मामला हो सकता है।

योनि में सूखापन  (Vaginal dryness)

योनि में सूखापन आम समस्या है जो लगभग हर महिला को होता है। इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है लेकिन सेक्स के दौरान तेज दर्द हो सकता है। इस समस्या को जल्दी से जल्दी दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए आप डॉक्टर द्वारा बताए गए लुब्रिकेंट्स (Lubricants) का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर डॉक्टर के पास जाकर इसका इलाज करवा सकते हैं। कई बार यह समस्या तनाव की वजह से भी हो सकती है, ऐसे में योग का सहारा लेना चाहिए।

क्लाइटोरिस में दर्द (pain in clitoris)

क्लाइटोरिस योनि का एक छोटा हिस्सा है जो महिलाओं को सेक्स के दौरान उत्तेजना पाने में एक अहम् रोल निभाता है। अगर मास्टरबेशन के दौरान क्लाइटोरिस को ज्यादा जोर से रगड़ते है तो दर्द हो सकता है। इसके अलावा टाइट जींस पहनती हैं तो भी आपके क्लाइटोरिस में दर्द हो सकता है। 

वजाइना का कड़ा होना या ढीला होना  (Tight or loose vagina)

ज्यादातर लोगों की यह धारणा होती है कि महिलाओं की योनि का कड़ा हो जाना या ढीला हो जाना इस बात पर निर्भर करता है कि वह कम या ज्यादा सेक्स करती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। वजाइना का टाइट या लूज होना वजाइना के पास मौजूद टिश्यू (Tissue) से तय होता है। जब टिश्यू सिकुड़ जाती है तो योनि कड़ी हो जाती है, इसका उल्टा होने पर योनि ढीली हो जाती है। (और पढ़े: योनि में कसावट लाने के लिए आसान व्यायाम )

योनि का आकार और रंग (vagina size and color)

कई बार आपको इंटरनेट में मौजूद लेख के माध्यम से यह पता चलता है कि वजाइना का रंग और आकार ऐसा होना अच्छा होता है और आप अपने योनि के आकार और रंग को उस लेख से मिलाने लगती हैं। ऐसा करना बिलकुल भी सही नहीं है। जिस तरह शरीर की लम्बाई और रंग निश्चित होती है, ठीक उसी तरह हर महिला में योनि का आकार और रंग भी अलग-अलग होता है। इसलिए योनि के आकार और रंग पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

बर्निंग इचिंग और ब्लीडिंग (Burning itching and bleeding)

अगर वजाइना में बर्निंग, इचिंग और ब्लीडिंग होती है तो इसे सामान्य नहीं समझना चाहिए। यह किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है। इसलिए ऐसी अवस्था में आपको तुरंत ही किसी अच्छे स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।

सेक्स के समय Ejaculation 

सेक्स के दौरान जब महिला चरम सीमा में पहुंच जाती है तब उसके योनि से एक तरल पदार्थ बाहर निकलता है। इस अवस्था को ऑर्गेज्म (Orgasm) कहते हैं। इसे Ejaculation के नाम से भी जाना जाता है। यह सामान्य है और इसमें परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा अगर सेक्स के दौरान यूरिन आने पर निश्चिंत होकर यूरिन कर सकती हैं। इसके बाद दोबारा से सेक्स शुरू किया जा सकता है।

 

और पढ़े:

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|