शहर चुनें
location
Get my Location
search icon
phone icon in white color

कॉल करें

निःशुल्क परामर्श बुक करें

महिलाओं में हर्निया का इलाज

सामान्य तौर पर हर्निया उन महिलाओं में सबसे ज्यादा सामान्य समस्या होती है, जिन्होंने अपने जीवन में कई बार गर्भ धारण किया होता है। इस रोग के निदान के पश्चात आपको जल्द से जल्द इलाज की आवश्यकता होती है। अभी प्रिस्टीन केयर के सर्वश्रेष्ठ सर्जन के साथ अपना परामर्श सत्र बुक कराएं और बिना झंझट महिलाओं में हर्निया का इलाज कराएं।

सामान्य तौर पर हर्निया उन महिलाओं में सबसे ज्यादा सामान्य समस्या होती है, जिन्होंने अपने जीवन में कई बार गर्भ धारण किया होता ... और पढ़ें

anup_soni_banner
डॉक्टर से फ्री सलाह लें
cost calculator
Anup Soni - the voice of Pristyn Care pointing to download pristyncare mobile app
i
i
i
i
Call Us
स्टार रेटिंग
2 M+ संतुष्ट मरीज
700+ हॉस्पिटल
45+ शहर

आपके द्वारा दी गई जानकारी सुनिश्चित करने के लिए कृप्या ओटीपी डालें *

i

45+

शहर

Free Consultation

निशुल्क परामर्श

Free Cab Facility

मुफ्त कैब सुविधा

No-Cost EMI

नो-कॉस्ट ईएमआई

Support in Insurance Claim

बीमा क्लेम में सहायता

1-day Hospitalization

सिर्फ एक दिन की प्रक्रिया

USFDA-Approved Procedure

यूएसएफडीए द्वारा प्रमाणित

Best Doctors for Hernia

Choose Your City

It help us to find the best doctors near you.

अहमदाबाद

बैंगलोर

भुवनेश्वर

चंडीगढ़

चेन्नई

कोयंबटूर

दिल्ली

हैदराबाद

इंदौर

जयपुर

कोच्चि

कोलकाता

कोझिकोड

लखनऊ

मदुरै

मुंबई

नागपुर

पटना

पुणे

रायपुर

राँची

तिरुवनंतपुरम

विजयवाड़ा

विशाखापट्टनम

दिल्ली

गुडगाँव

नोएडा

अहमदाबाद

बैंगलोर

  • online dot green
    Dr. Dhamodhara Kumar C.B (0lY84YRITy)

    Dr. Dhamodhara Kumar C.B

    MBBS, DNB-General Surgery
    26 Yrs.Exp.

    4.5/5

    26 Years Experience

    location icon PA Sayed Muhammed Memorial Building, Hospital Rd, opp. Head Post Office, Marine Drive, Ernakulam, Kerala 682011
    Call Us
    6366-421-436
  • online dot green
    Dr. Milind Joshi (g3GJCwdAAB)

    Dr. Milind Joshi

    MBBS, MS - General Surgery
    26 Yrs.Exp.

    4.9/5

    26 Years Experience

    location icon Kimaya Clinic, 501B, 5th floor, One Place, SN 61/1/1, 61/1/3, near Salunke Vihar Road, Oxford Village, Wanowrie, Pune, Maharashtra 411040
    Call Us
    6366-528-292
  • online dot green
    Dr. Raja H (uyCHCOGpQC)

    Dr. Raja H

    MBBS, MS, DNB- General Surgery
    25 Yrs.Exp.

    4.7/5

    25 Years Experience

    location icon 1st, Legacy, Apartment, above IDFC FIRST BANK, opp. AJMERA INFINITY, Neeladri Nagar, Electronics City Phase 1, Bengaluru, Karnataka 560100
    Call Us
    6366-528-013
  • online dot green
    Dr. Naveed Pasha Sattar (mO01xEE36l)

    Dr. Naveed Pasha Sattar

    MBBS, MS, DNB- General Surgery
    25 Yrs.Exp.

    4.7/5

    25 Years Experience

    location icon 266/C, 80 Feet Rd, near C.M.H HOSPITAL, HAL 3rd Stage, Indiranagar, Bengaluru, Karnataka 560038
    Call Us
    6366-528-013

हर्निया क्या है और महिलाओं में यह समस्या सामान्य कैसे है?

हर्निया वह स्थिति है, जब शरीर का कोई अंदरूनी अंग पेट या शरीर के कमजोर मांसपेशियों पर दबाव डालता है और बाहर आने का प्रयास करता है। इस स्थिति को मेडिकल भाषा में हर्निया रोग कहा जाता है। सामान्य तौर पर हर्निया पुरुषों को ज्यादा प्रभावित करता है, लेकिन इस रोग से महिलाएं भी उतनी ही प्रभावित होती हैं। अलग अलग प्रकार की हर्निया महिलाओं को प्रभावित करती हैं जैसे – 

  • इनगुइनल हर्नियाइस प्रकार का हर्निया पुरुषों में सबसे ज्यादा सामान्य होता है, लेकिन यह महिलाओं को भी प्रभावित करता है। 
  • फेमोरल हर्निया – यह जांघों के ऊपरी भाग में देखने को मिलता है और इस रोग से महिलाएं पुरुषों से ज्यादा प्रभावित होती हैं। 
  • अम्बिलिकल हर्निया अम्बिलिकल हर्निया नाभि के आस पास के क्षेत्र को प्रभावित करता है। इस प्रकार का हर्निया गर्भावस्था के कारण हो सकता है। ‘
  • इनसिजनल हर्निया – सामान्य तौर पर इस प्रकार का हर्निया रोग पिछली किसी सर्जरी के कारण होता है। यह पुरुष एवं महिलाएं दोनों को प्रभावित कर सकता है। 

हर्निया के लक्षण दोनों महिलाओं और पुरुषों में एक जैसे ही होते हैं। त्वचा के ऊपर उभार, दर्द, असहजता, उल्टी, चक्कर आना, कमजोरी इतयादी कुछ ऐसे लक्षण हैं, जो सामान्य तौर पर आपको देखने को मिल सकते हैं। 

यदि आप इन लक्षणों का सामना कर रहे हैं या फिर आपको लगता है कि भविष्य में आप इस समस्या का सामना कर सकते हैं, तो आपको तुरंत ही चिकित्सा सहायता की तरफ अग्रसर होना चाहिए। आपके डॉक्टर आपको कुछ नैदानिक परीक्षण का सुझाव दे सकते हैं और उन परीक्षण के परिणाम के आधार पर इलाज का सुझाव दिया जा सकता है। 

cost calculator

हर्निया सर्जरी की कीमत जांचे

वास्तविक कीमत जाननें के लिए जानकारी भरें

i
i
i

आपके द्वारा दी गई जानकारी सुनिश्चित करने के लिए कृप्या ओटीपी डालें *

i

भारत में हर्निया के इलाज के लिए प्रिस्टीन केयर को क्यों सर्वश्रेष्ठ इलाज का केंद्र माना जाता है?

प्रिस्टीन केयर स्वास्थ्य सेवा और ऑपरेशन प्रदान करने वाले प्रदाताओं की सूची में एक जाना माना नाम है। प्रिस्टीन केयर के पास लगभग 400 डॉक्टर और बहुत सारे प्रशिक्षित चिकित्सा एवं गैर-चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम है। हम अपने क्लीनिक और अस्पतालों के द्वारा आधुनिक और अत्यंत सुरक्षित इलाज प्रदान करने का प्रयास करते हैं। 

विश्वस्तरीय इलाज के साथ साथ हम कुछ अन्य सेवाएं भी प्रदान करते हैं, जो रोगियों के ऑपरेशन के अनुभव को और भी ज्यादा सुदृढ़ और सुरक्षित बनाते हैं। हम प्रिस्टीन केयर में निम्नलिखित सेवाएं भी प्रदान करते हैं – 

  • आपके घर के आस पास के सर्वश्रेष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन के साथ परामर्श और फॉलोअप सत्र।
  • ऑपरेशन वाले दिन निःशुल्क वाहन सुविधा
  • ऑपरेशन वाले दिन रोगी को निशुल्क भोजन की सुविधा
  • स्वास्थ्य बीमा से इलाज लेने में सहायता
  • हमारी तरफ से एक केयर कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया जाता है, जो आपके इलाज के अनुभव को और भी ज्यादा सुदृढ़ बनाने का प्रयास करता है। 

क्या आप इनमें से किसी लक्षण से गुज़र रहे हैं?

हर्निया के इलाज के लिए ऑपरेशन

हर्निया के इलाज के लिए ऑपरेशन में कमजोर मांसपेशियों का इलाज होता है, जिसके कारण शरीर के अंदरूनी अंग शरीर के बाहर नहीं निकलते हैं। ऑपरेशन के प्रकार का निर्णय हर्निया की गंभीरता के आधार पर लिया जाता है। नीचे कुछ ऑपरेशन के बारे में बताया गया है, जिसका प्रयोग हर्निया के इलाज में होता है – 

  • ओपन हर्निया रिपेयर सर्जरी – इस प्रक्रिया में प्रभावित क्षेत्र पर एक चीरा लगाया जाता है और ऑपरेशन को किया जाता है। ऑपरेशन में मेश को कमजोर मांसपेशियों के ऊपर लगाया जाता है और चीरे को टांके से बंद कर दिया जाता है। 
  • लेप्रोस्कोपिक हर्निया रिपेयर सर्जरी – इस ऑपरेशन में छोटे छोटे चीरे लगाए जाते हैं। इस प्रक्रिया में लेप्रोस्कोप नाम के दूरबीन का प्रयोग होता है। इस प्रक्रिया को आधुनिक प्रक्रिया की सूची में रखा जाता है। 
  • रोबोटिक हर्निया रिपेयर सर्जरी – यह सबसे नवीनतम सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसमें हर्निया को रिपेयर करने के लिए रोबोट का प्रयोग होता है। 

ज्यादातर मामलों में हर्निया के ऑपरेशन को एक आउट पेशेंट प्रक्रिया के आधार पर किया जाता है। इसका अर्थ यह है कि आप ऑपरेशन वाले दिन अपने घर वापस जा सकते हैं। स्वस्थ होने की गति सर्जरी के प्रकार, व्यक्ति के स्वास्थ्य और जटिलताओं पर आधारित होती है। यदि सभी चीजें डॉक्टर के अनुसार ही होती हैं, तो आप अपने रोजाना के कार्यों को एक सप्ताह के भीतर ही करने लगते हैं। लेकिन ओपन हर्निया रिपेयर सर्जरी में स्थिति थोड़ी अलग हो जाती है। 

हर्निया के लिए गैर-सर्जिकल इलाज क्या है?

सामान्य तौर पर हर्निया अपने आप ठीक नहीं होता है। शुरुआती चरण में तो इसके कोई लक्षण दिखाई भी नहीं देते हैं। यदि आपको इस स्थिति के बारे में शुरुआती चरण में पता चल जाए, तो निम्नलिखित तरीकों से इस स्थिति का इलाज संभव है – 

  • अपने दैनिक जीवन में कुछ स्वस्थ बदलाव करें और अपने वजन को कम करें। 
  • भारी सामान उठाने और मल त्यागने के दौरान अधिक जोर लगाने का प्रयास न करें। 
  • कुछ सहायक कपड़े हर्निया के लक्षण को कम कर आपको असहजता से आराम दिलाने में आपकी सहायता कर सकते हैं।  

सर्जरी के बाद प्रिस्टीन केयर द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क सेवाएँ

भोजन और जीवनशैली से जुड़े सुझाव

सर्जरी के बाद मुफ्त चैकअप

मुफ्त कैब सुविधा

24*7 सहायता

महिलाओं में हर्निया के शुरुआती चरणों में निदान और इलाज की क्या महत्ता है?

महिलाओं में हर्निया का इलाज और पुरुषों दोनों को प्रभावित कर सकता है और दोनों में इस स्थिति के जल्द से जल्द निदान और इलाज के निम्नलिखित लाभ होते हैं – 

  • जटिलताओं से बचाव – यदि हर्निया का इलाज नहीं होता है, तो इसके कारण आप गंभीर जटिलताओं का सामना कर सकते हैं, जैसे – आंत तक रक्त का प्रवाह न पहुंचना, हर्निया का ठीक न होना, हर्निया के आस पास की त्वचा को नुकसान होना इत्यादि। यह सारी जटिलताएं आपके जीवन पर संकट ला सकती है, इसलिए हर्निया का समय पर इलाज अनिवार्य होता है। 
  • दर्द और असहजता से आराम – हर्निया के लक्षणों में दर्द और असहजता बहुत महत्वपूर्ण है। यह दोनों लक्षण सामान्य तौर पर तब दिखते है, जब आप कोई शारीरिक गतिविधि करते हैं या किसी भी कार्य को करने के लिए अत्यधिक जोर लगाते हैं। यही कारण है कि जल्द निदान और महिलाओं में हर्निया का इलाज के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होता है। 
  • हर्निया के आकार को बढ़ने से रोकने के लिए इलाज – हर्निया का आकार समय के साथ बढ़ता जाता है और इसके कारण स्थिति आपके लिए और भी ज्यादा गंभीर हो जाती है। जल्द निदान एवं इलाज हर्निया के आकार को बढ़ने से रोक सकता है। 
  • जल्द से जल्द रिकवरी – जितनी शुरुआती चरणों में आपको हर्निया के बारे में पता चलता है, ऑपरेशन के बाद उतनी ही जल्दी आप रिकवर होते हैं। 

संक्षय में बात की जाए, तो जल्द से जल्द निदान और इलाज आपको हर्निया से संबंधित सभी जोखिम और जटिलताओं से बचने में मदद कर सकता है। यदि महिलाएं हर्निया के लक्षण जैसे – पेट और ग्रोइन क्षेत्र में सूजन और दर्द का सामना कर रहे हैं या फिर प्रभावित क्षेत्र में दर्द और असहजता का अनुभव, उल्टी और चक्कर आना इत्यादि का सामना करती हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर उत्तम इलाज प्राप्त करें।  

हर्निया के इलाज के लिए तैयारी कैसे करें?

इलाज से पहले यदि आप स्वयं को तैयार कर लेते हैं, तो आप जल्द से जल्द रिकवर हो सकते हैं। इन दिशा निर्देशों का पालन कर आप खुद को इलाज के लिए तैयार कर सकते हैं जैसे – 

  • अपने डॉक्टर से बात करें – इलाज के लिए जाने से पहले अपनी समस्या और उससे संबंधित सभी इलाज के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आपको प्रक्रिया के बारे में पूर्ण ज्ञान हो। 
  • डॉक्टर के निर्देशों का पालन करें – आपके डॉक्टर आपको कुछ दिशा-निर्देश दे सकते हैं, जिनका महत्व आपके ऑपरेशन में बहुत ज्यादा होता है। ऑपरेशन से एक रात पहले तक कुछ भी खाने और पीने से बचें, और यदि ऑपरेशन से पहले कोई दवा लेनी है, तो उसे डॉक्टर के सुझाव अनुसार ही लें। अपने सपलिमेंट दवाओं के सेवन पर रोक लगाएं।
  • इलाज वाले दिन अपने साथ एक व्यक्ति अवश्य लाएं – इस बात की अधिक संभावना है कि आप ऑपरेशन वाले दिन स्वयं चल नहीं पाएंगे, इसलिए अपने साथ एक व्यक्ति को ज़रूर लाएं। 
  • धूम्रपान और शराब का सेवन बंद करें – यह दोनों आपकी रिकवरी की गति में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं इसलिए ऑपरेशन से पहले इसे छोड़ दें। 
  • स्वस्थ आहार का सेवन करें – इस कदम का पालन आपको हमेशा करना चाहिए जिससे आप कब्ज जैसी समस्या से दूर रहते हैं। 

हर्निया के ऑपरेशन के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के लिए क्या करें?

यहां कुछ दिशा निर्देश दिए गए हैं, जो आपको पूर्ण रूप से स्वस्थ होने में मदद कर सकते हैं – 

  • आराम और पूरी नींद आपके इलाज के बाद रिकवरी में एक अहम भूमिका निभाती है। 
  • ऑपरेशन के पश्चात अपने डॉक्टर के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पालन करें। 
  • दर्द निवारक दवाओं का सेवन डॉक्टर के निर्देश अनुसार करें। 
  • सहायक कपड़ों को पहने 
  • स्वस्थ आहार लें
  • समय समय पर पानी पीते रहें। 
  • कब्ज को रोकने के लिए उच्च फाइबर वाले आहार का सेवन करें। 
  • धीरे धीरे अपने दैनिक कार्यों को फिर से शुरू करें। 
  • अपने डॉक्टर के साथ एक भी फॉलोअप सत्र को न भूलें। 

महिलाओं में हर्निया के क्या कारण हैं?

महिलाओं में हर्निया के कई कारण होते हैं, जिनमें से मुख्य कारणों को नीचे बताया गया है – 

  • गर्भावस्था – गर्भावस्था के दौरान पेट की मांसपेशियां और श्रोणि के ऊतक में खिंचाव आता है, जिसके कारण वह भाग कमजोर हो जाता है। कमजोर मांसपेशियों के कारण हर्निया की समस्या हो सकती है। 
  • मोटापा – मोटापा आपके पेट पर अधिक भार डालता है और वहां के मांसपेशियां और ऊतकों को कमजोर करता है, जिसके कारण हर्निया का खतरा लगातार बना रहता है।
  • लंबे समय से खांसी और छींक आना – इन दोनों के कारण आपके पेट पर अतिरिक्त भार पड़ता है जिसके कारण हर्निया के होने का खतरा होता है। 
  • मल त्यागने के दौरान समस्या – यदि आपको कब्ज है या फिर मल त्यागने के दौरान अतिरिक्त जोर लगाना पड़ता है तो इससे आपकी मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, जिसके कारण हर्निया का खतरा अधिक बना रहता है। 
  • भारी सामान उठाना – लगातार भारी सामान उठाने के कारण पेट की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जो कहीं न कहीं हर्निया का कारण बनता है। 
  • परिवार में किसी को हर्निया की शिकायत होना – यदि घर परिवार में किसी को हर्निया की शिकायत है, तो आपको भी इस समस्या का खतरा बना रहता है। 
  • उम्र – जैसे जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है, वैसे वैसे उनकी त्वचा कमजोर होने लगती है। कमजोर त्वचा हर्निया का कारण होती हैं। 

हर महिला को हर्निया के जोखिम कारकों के बारे में पता होना चाहिए और जो जो इस रोग के दायरे में आते हैं, उन्हें समय के अनुसार सटीक कदम उठाने चाहिए। स्वस्थ वजन बनाए रखें, भारी सामान उठाने से बचें, और यदि आपको खांसी और मल त्यागने के दौरान समस्या हो रही है तो तुरंत इसका इलाज कराएं।

हर्निया से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किस प्रकार का हर्निया महिलाओं में सबसे ज्यादा सामान्य है?

फेमोरल हर्निया महिलाओं को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। 

क्या होगा यदि हर्निया का इलाज नहीं होता है?

यदि हर्निया का इलाज नहीं होता है तो आपको निम्नलिखित जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है – 

  • संक्रमण
  • आंत तक रक्त का न पहुंच पाना
  • तेज दर्द
  • हर्निया के कारण मांसपेशियों और ऊतकों को नुकसान

क्या चलने से हर्निया खत्म हो जाता है?

इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि चलने से हर्निया होने का खतरा टल जाता है। हालांकि रोजाना व्यायाम और कुछ शारीरिक गतिविधियों को करने से आपके पेट की मांसपेशियां मजबूत हो जाएगी जिससे हर्निया होने का खतरा भी टल सकता है। 

यदि आपको हर्निया है तो किस प्रकार के खाद्य पदार्थ से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है?

  • सबसे पहले अधिक खाना खाने से बचें
  • तीखा खाना खाने से बचें
  • उन खाद्य पदार्थों से दूरी बनाएं जो गैस बनाते हैं। 

क्या हर्निया का इलाज स्वास्थ्य बीमा से संभव है?

हां, ज्यादातर मुख्य स्वास्थ्य बीमा कंपनियां हर्निया रिपेयर सर्जरी के लिए कवरेज प्रदान करती हैं। 

green tick with shield icon
Medically Reviewed By
doctor image
Dr. Dhamodhara Kumar C.B
26 Years Experience Overall
Last Updated : April 25, 2025

हमारे मरीजों की प्रतिक्रिया

  • DL

    Dev Lokpal

    verified
    4/5

    Best Hernia Treatment

    City : DELHI
  • RB

    Rohan Batra

    verified
    5/5

    I had been putting off my hernia surgery due to fear. But at Pristyn Care Elantis, it felt simple thanks to the experienced surgeon and post-op care

    City : DELHI
  • LA

    Lokesh A

    verified
    4/5

    My father had a hernia and was scared of traditional surgery. We found Pristyn Care Elantis and they offered laparoscopic surgery. It was not so painful, with a short hospital stay. The hospital was neat and the staff were very kind.

    City : DELHI
  • SK

    Siddharth Kapoor

    verified
    5/5

    My hernia repair surgery was done laparoscopically at Pristyn Care Elantis. The facility was very clean and the staff very attentive

    City : DELHI
  • JN

    Jaya Nair

    verified
    5/5

    I underwent laparoscopic hernia repair at Pristyn Care Elantis Hospital. From diagnosis to surgery, the team was transparent and supportive. Minimal pain, no big cuts, and I was walking the next day. The facility was spotless and well-maintained.

    City : DELHI
    Doctor : Dr. Manu Bora
  • MS

    Manoj Sinha

    verified
    5/5

    I never thought surgery could be this stress-free. My doc handled my hernia procedure with great expertise. Highly recommend!

    City : DELHI