वैरिकोज वेंस के अन्य उपचार
वैरिकोज वेंस का उपचार की अन्य प्रक्रियाएं हैं:
- स्क्लेरोथेरेपी – यह प्रक्रिया सूजी हुई नसों के दर्द को कम करती है और कई तरह की जटिलताओं से भी बचा सकती है। इस प्रक्रिया में एक विशेष प्रकार का तरल पदार्थ इंजेक्शन के माध्यम से सीधा नसों में डाला जाता है। 3 से 6 सप्ताह में नसें गायब होने लगती हैं। एक बड़ी वैरिकोज नस को गायब होने में 6 महीना भी लग सकता है।
- कैथेटर सहायक तकनीक – इस प्रक्रिया में सर्जन कैथेटर का उपयोग करता है। कैथेटर को बढ़ी हुई नस में डालकर उसके टिप को रेडियोफ्रीक्वेंसी या लेजर ऊर्जा की मदद से गर्म किया जाता है। इसके बाद जैसे ही सर्जन कैथेटर को खींचता है, गर्मी नस को नष्ट कर देती है और सील बंद हो जाती है। यह प्रक्रिया केवल बड़े आकार की नसों को ठीक करने के लिए की जाती है।
- फोम स्क्लेरोथेरेपी – इस प्रक्रिया में बड़ी नसों को ठीक करने के लिए एक फोम सलूशन इंजेक्ट किया जाता है।
Trichy में वैरिकोज वेंस का इलाज पाने के लिए अब आपको अधिक परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। हमारे पास अनुभवी डॉक्टर और एडवांस उपकरण हैं जो आपके इलाज को आसान बना सकते हैं और पैरों में अक्सर होने वाले अकड़न और दर्द से बचा सकते हैं।
वैरिकोज वेंस का इलाज के बाद रिकवरी
इलाज के बाद आप नसों में हल्का दर्द अनुभव कर सकते हैं। लगभग एक सप्ताह बाद आप अपने सभी सामान्य कार्यों को करने में सक्षम हो जाते हैं। आप बिना दर्द के चल पाते हैं और साइकिल भी चला सकते हैं।
लगभग एक महीना बाद आप पाएँगे की सूजन गायब हो चुका है। हालांकि अब भी प्रभावित क्षेत्र में हल्का कसाव महसूस हो सकता है। धीरे-धीरे कसावट भी दूर हो जाती है और प्रभावित क्षेत्र पूरी तरह सामान्य हो जाता है।
यदि आप स्क्लेरोथेरेपी से अपना इलाज करवाते हैं तो रिकवरी पीरियड लंबी चल सकती है। आपको कई बार हॉस्पिटल जाना पड़ सकता है।
अब देरी कैसी आज ही अपॉइंटमेंट बुक करें और Trichy में वैरिकोज वेंस का सबसे अच्छा उपचार प्राप्त करें।